Bans Social Media:- यहाँ लगा फेसबुक, यूट्यूब और X समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन

 

नेपाल सरकार ने देश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नकेल कसते हुए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने फेसबुक, यूट्यूब और X (पूर्व में ट्विटर) समेत कुल 26 सोशल मीडिया वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई उन कंपनियों पर की गई है, जिन्होंने सरकार के नियमों के तहत पंजीकरण नहीं कराया था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नफरत फैलाने का आरोप
सरकार का कहना है कि फर्जी आईडी से जुड़े यूजर्स इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल नफरत फैलाने, अफवाहें फैलाने और साइबर अपराधों के लिए कर रहे थे। इससे समाज में अशांति और असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही थीं।

 

नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रवक्ता गजेन्द्र ठाकुर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि मंत्रालय ने सभी सोशल मीडिया कंपनियों को नेपाल में पंजीकरण कराने की समय-सीमा दी थी। हालांकि, कई कंपनियां इस नियम का पालन करने में नाकाम रहीं।

26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नकेल
उन्होंने आगे कहा, “आज दोपहर हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि नेपाल टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी को आदेश दिया जाए कि वह तुरंत प्रभाव से 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दे।”

इस फैसले के बाद नेपाल में इंटरनेट यूजर्स फेसबुक, यूट्यूब और X जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। सरकार का मानना है कि इस कदम से साइबर अपराधों पर अंकुश लगेगा और समाज में शांति और सौहार्द कायम रहेगा।

और पढ़े  इटली में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन: मेलोनी बोलीं- विरोध करना अधिकार, शहरों को आग के हवाले करना नहीं
  • Related Posts

    भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री,आज PM मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक

    भारत और पोलैंड के रिश्तों को नई दिशा देने के लिए आज, 22 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक होगी। टस्क…

    मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: ‘पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान’

    आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती…