बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से पागलनाला सहित कई स्थानों पर बंद हुआ, यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार

 

दरीनाथ हाईवे पागलनाला, भनेरपाणी, नंदप्रयाग और गौचर के समीप कमेड़ा में मलबा आने से सुबह से अवरुद्ध है। भारी मलबे के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी है। तीर्थयात्री  हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

मलबे की सफाई कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी गई है, लेकिन हिल साइड पर अब भी मलबा जमा है, जिससे कभी भी रास्ता फिर बंद हो सकता है। गुजरात के तीर्थयात्रियों ने बताया कि श्रीनगर से पीपलकोटी तक पहुंचने में 16 घंटे लग गए। बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह खतरनाक बना हुआ है।

 

गौचर के पास कमेड़ा, और सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा हाईवे के नौली, मिंग गदेरा और काल जाबर में भी हाईवे बंद है। बारिश से लगातार पहाड़ियां टूट रही हैं और सड़कों पर मलबे के ढेर लगे हैं।

 

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि सभी जगहों पर मलबा हटाने और मार्ग खोलने का कार्य जारी है। जल्द ही वाहनों की आवाजाही बहाल की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: परिवहन निगम कर्मचारियों को तीन महीने बाद मिला चेक...लेकिन उस पर 2029 की तारीख
  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य रूप से आयोजन की घोषणा

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जसवंत सिंह ग्राउंडमें आयोजित गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरितालिका तीज उत्सव को…