2025 Result: उत्तराखंड पुलिस SI भर्ती का परिणाम घोषित, कटऑफ लिस्ट के साथ तुरंत चेक करें अपना नाम

 

 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI), गुल्मनायक और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरीवार कटऑफ मार्क्स भी घोषित किए हैं।

 

देखें कैटेगरीवार कटऑफ

पदनाम / कैटेगरी कटऑफ (Marks)
उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)
यूआर (UR) 205.66
यूआर / यूएफ 179.23
ईडब्ल्यूएस (EWS) 201.85
ईडब्ल्यूएस / यूएफ 179.22
ओबीसी (OBC) 198.80
ओबीसी / यूएफ 175.41
एससी (SC) 174.14
एससी / यूएफ 168.55
एसटी (ST) 189.39
डीएफएफ 170.84
ईएक्सएस 151.26
उपनिरीक्षक (अभिसूचना)
यूआर (UR) 201.60
यूआर / यूएफ 182.53
ईडब्ल्यूएस (EWS) 195.24
ईडब्ल्यूएस / यूएफ 177.95
ओबीसी (OBC) 194.99
ओबीसी / यूएफ 174.65
एससी (SC) 167.78
एससी / यूएफ 162.95
एसटी (ST) 186.34
ईएक्सएस 154.06
गुल्मनायक (पुरुष – PAC/IRB)
यूआर (UR) 190.16
ईडब्ल्यूएस (EWS) 185.33
ओबीसी (OBC) 186.34
एससी (SC) 160.67
एसटी (ST) 177.45
डीएफएफ 163.46

कब हुई थी परीक्षा?

एसआई भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 12 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 14 मई 2025 को दस्तावेज सत्यापन हुआ। अंतिम चयन मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और अभ्यर्थियों की दी गई प्रेफरेंस के आधार पर तैयार की गई है।

भर्ती में कितने पद थे?

गृह विभाग के अंतर्गत निकली इस भर्ती के तहत कुल 222 पदों पर नियुक्ति होनी है। इनमें –

  • सब इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना): 108 पद
  • गुल्मनायक (पुरुष – पीएसी/आईआरबी): 89 पद
  • अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष/महिला): 25 पद
और पढ़े  उत्तराखंड: दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी ने किया संवाद, सुझावों को नीति में शामिल करने की बात

चयन प्रक्रिया: आगे क्या होगा?

उत्तराखंड पुलिस दरोगा भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा पूरी हो चुकी है और परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। अब अगला चरण मेडिकल परीक्षा का होगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

ध्यान रहे कि शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण पहले ही क्वालीफाइंग नेचर में हो चुके थे। अब अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और मेडिकल परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के आधार पर जारी की जाएगी।

  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…