शाहजहांपुर:  प्रधानमंत्री की माँ के ख़िलाफ़ राहुल गांधी की टिप्पणी से नाराज़ महिलाओं ने कांग्रेस कार्यालय घेरा

Spread the love

 

यूपी के शाहजहांपुर में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने आज कांग्रेस कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाज़ी की और माफी की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आज कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। आरोप है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इसी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता/ महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता सड़कों पर उतरीं।
गुस्साई महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला मोर्चा की मांग है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री की माताजी पर दिए गए बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

बाइट – शिल्पी गुप्ता, जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा

“राहुल गांधी ने जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी की माताजी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, वह बेहद निंदनीय है। हम मांग करते हैं कि राहुल गांधी तुरंत देश की जनता से माफी मांगें, अन्यथा हमारा आंदोलन और तेज होगा।”
धरने के दौरान भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर राहुल गांधी ने माफी नहीं मांगी तो कांग्रेस के खिलाफ प्रदेशभर में उग्र आंदोलन चलाया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  UP -मानसून आने के बाद रुका, आज इन जिलों में भीषण गर्मी-उमस का अलर्ट, क्यों नहीं हो रही बारिश?
  • Related Posts

    बंद रहेंगे स्कूल: UP के इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहली से 12वीं तक के विद्यालय नहीं खुलेंगे

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद जनपद में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: रिमांड में मिले नए सुराग, आरोपियों के घरों से नकदी, सोने के गहने और कार बरामद

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस रिमांड के दौरान बुधवार को जांच ने नई दिशा पकड़ ली। दिनभर चली पूछताछ के बाद देर रात पुलिस तीनों आरोपियों को…


    Spread the love