अयोध्या: अयोध्या होगा प्रदूषण मुक्त, ईवी से उठेगा कूड़ा,योगी सरकार की पहल पर नगर निगम को मिले 20 इलेक्ट्रिक व्हीकल

 

 भगवान राम की नगरी अयोध्या को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अयोध्या नगर निगम को 20 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) प्राप्त हुए हैं, जो डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में उपयोग किए जाएंगे। इन वाहनों को भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बीईएल) ने सीएसआर फंड के तहत टाटा मोटर्स के सहयोग से उपलब्ध कराया है। इस पहल से न केवल कूड़ा प्रबंधन में सुधार होगा, बल्कि शहर को प्लास्टिक और प्रदूषण मुक्त बनाने का अभियान भी गति पकड़ेगा। रविवार को अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कचहरी के पास से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

इन 20 इलेक्ट्रिक वाहनों के शामिल होने से अयोध्या में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की प्रक्रिया और अधिक सुगम और पर्यावरण अनुकूल होगी। ये वाहन डीजल या पेट्रोल से चलने वाले पारंपरिक वाहनों की तुलना में शून्य उत्सर्जन करते हैं, जिससे शहर में वायु प्रदूषण में कमी आएगी।

चार स्थानों पर लगाए जाएंगे आठ नए चार्जिंग स्टेशन
इन वाहनों के संचालन के लिए अयोध्या में चार स्थानों पर आठ नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। ये स्टेशन न केवल इन वाहनों की चार्जिंग सुनिश्चित करेंगे, बल्कि भविष्य में अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी आधारभूत संरचना प्रदान करेंगे।

कूड़ा संग्रहण प्रक्रिया में भी आएगी तेजी
अयोध्या धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विश्वभर में प्रसिद्ध है। अब स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के मामले में भी एक मिसाल बनने की ओर अग्रसर है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि इन वाहनों के उपयोग से कूड़ा संग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आएगी और शहर के हर कोने तक स्वच्छता सेवाएं प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी। ये इलेक्ट्रिक वाहन न केवल कूड़ा प्रबंधन को बेहतर बनाएंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देंगे।

और पढ़े  UP- थार के बोनट पर आखिरी तस्वीर, फिर हुआ भयानक हादसा, 38 मिनट बाद तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
  • Related Posts

    शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार,फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन

    श्रद्धा दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गई। 9 अक्तूबर की रात में शिवा शर्मा की मौत की खबर आती है। यह घटना उसी के फ्लैट में हुई थी। इसके बाद से वह…

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…