दुखद खबर: अल्लू अर्जुन की दादी का निधन, 94 साल में ली अंतिम सांस..

Spread the love

 

तेलुगु इंडस्ट्री से एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन की दादी और तेलुगु के दिग्गज अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की पत्नी अल्लू कनकारत्नम का आज सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 94 वर्ष थी।

 

पिछले कुछ वक्त से थीं बीमार
जानकारी के मुताबिक, अल्लू कनकारत्नम पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रही थीं। वो उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। इस दुखद खबर के सामने आते ही अल्लू परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। अल्लू अर्जुन के प्रशंसक और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लोग अल्लू परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर कोकापेट में किया जाएगा।

 

राम चरण ने कैंसिल की शूटिंग
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दुखद खबर के सामने आते ही उनके पोते और सुपरस्टार राम चरण ने मैसूर में चल रही अपनी आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ की शूटिंग तुरंत रद्द कर दी है। राम चरण के हैदराबाद भी पहुंचने की उम्मीद है। वहीं अल्लू अर्जुन, जो इस समय मुंबई में एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, वह भी जल्द ही हैदराबाद जाएंगे। इस बीच, मेगास्टार चिरंजीवी अल्लू अरविंद के आवास पर औपचारिकताओं की देखरेख कर रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- कॉमनवेल्थ गेम्स में तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक, भारत के लिए रचा इतिहास
  • Related Posts

    ₹2 हजार से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर क्या लग सकता है चार्ज, नए कानून से क्या बदल जाएगा?

    Spread the love

    Spread the loveक्या 2,000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लग सकता है? संसद से एक संशोधन विधेयक पारित होने के बाद यही चर्चा सबसे ज्यादा हो रही…


    Spread the love

    झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरी CJP, प्रतिनिधिमंडल पहुंच रहा रांची

    Spread the love

    Spread the loveकॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा…


    Spread the love