JOB: 2027 तक भारत में 47 लाख नई टेक नौकरियां होंगी पैदा, सबसे अधिक मांग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में

 

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और इसमें ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) अहम भूमिका निभा रहे हैं। टीमलीज डिजिटल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में बनने वाली नई व्हाइट-कॉलर टेक नौकरियों में 22-25% हिस्सेदारी सिर्फ जीसीसी की होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 तक 47 लाख नई टेक नौकरियां पैदा की उम्मीद है, जिनमें से 12 लाख से ज्यादा सिर्फ जीसीसी देंगे। सबसे अधिक मांग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्लाउड कंप्यूटिंग और इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट में होगी। मौजूदा वित्त वर्ष में 1.3 से 1.4 लाख ग्रेजुएट्स की भर्ती होगी, खासकर टियर-2 और टियर-3 इंजीनियरिंग कॉलेजों से। यह कदम देशभर में स्किल्ड प्रोफेशनल्स का बड़ा नेटवर्क बनाने में मदद करेगा।

रिपोर्ट में कहा गया कि टॉप 20 जीसीसी में महिलाओं की हिस्सेदारी 40% है, जो उद्योग औसत से डेढ़ गुना ज्यादा है। 2027 तक भारत में 2,100 से ज्यादा जीसीसी होंगे, जिनमें करीब 30 लाख लोग काम करेंगे।

और पढ़े  सरकारी नौकरी: इफको और दिल्ली आयकर विभाग की भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, जल्द करें..
  • Related Posts

    सरकारी नौकरी: इफको और दिल्ली आयकर विभाग की भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, जल्द करें..

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। इफको की आंवला यूनिट और दिल्ली आयकर विभाग में निकली भर्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख…

    सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन का आखिरी मौका, 2.39 लाख से ज्यादा फॉर्म जमा, कल रात 11:50 बजे तक करें अप्लाई

    सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इस परीक्षा के लिए…