सुप्रीम कोर्ट Vacancy: SC में निकलीं कोर्ट मास्टर की ढेरों नौकरियां, आज से आवेदन हुए शुरू, बेसिक सैलरी 67,700 तक

 

भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India) ने 2025 में कोर्ट मास्टर (Court Master – Shorthand) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। सुप्रीम कोर्ट कोर्ट मास्टर के 30 पदों पर भर्ती करेगा है।

कौन कर सकता है आवेदन?

सर्वोच्च न्यायालय में कोर्ट मास्टर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को इंग्लिश शॉर्टहैंड में कम से कम 120 शब्द प्रति मिनट की गति से लेखन करना आना चाहिए। इसके अतिरिक्त, कंप्यूटर ऑपरेशन का ज्ञान और टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट से अधिक होना आवश्यक है।

 

उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 5 वर्षों का अनुभव होना चाहिए, जो प्राइवेट सेक्टर में सीनियर पी.ए., पी.ए., प्राइवेट सेक्रेटरी, या सरकारी विभाग/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/वैधानिक निकायों में सीनियर स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत रहे हों। 

इन चरणों के माध्यम से होगा चयन

सुप्रीम कोर्ट में शॉर्टहैंड कोर्ट मास्टर के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा, इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट, टाइपिंग स्पीड टेस्ट और व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल हैं। साथ ही, जिन उम्मीदवारों के पास BGL/LLB की डिग्री है, उन्हें तीन अंकों का अतिरिक्त वेटेज मिलेगा, जिससे उनके चयन की संभावना बढ़ जाएगी।

67,700 तक मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को सुप्रीम कोर्ट में सरकारी पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए पे लेवल-11 के अनुसार बेसिक सैलरी 67,700 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा विभिन्न भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

और पढ़े  जंतर-मंतर प्रदर्शन: पुलिस अफसरों पर तीन महिला पत्रकारों ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

सुप्रीम कोर्ट कोर्ट मास्टर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1,500 रुपये और एससी/एसटी/ओबीसी/एक्स-सेवा सदस्य, दिव्यांगजन तथा भूतपूर्व सैनिकों के लिए 750 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “Link to submit online application forms for the post of Court Master (Shorthand)” पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।
  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…