Jobs: इस हफ्ते की ये 5 बड़ी सरकारी नौकरियां, 12000+ पदों पर भर्तियां, यहां देखें लिस्ट..

 

 

रकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इस सप्ताह 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए देशभर के अलग-अलग विभागों और संस्थानों ने कुल 12,077 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। यहां पांच ऐसी भर्तियों के बारे में बताया गया है, जिनके लिए आप इस सप्ताह आवेदन कर सकते हैं। सभी भर्तियों का विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

 

 

पंजाब एंड सिंध बैंक में 750 पदों पर भर्ती

पंजाब एंड सिंध बैंक ने वर्ष 2025 में स्थानीय बैंक अधिकारियों के 750 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 4 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर चल रही है।

इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।

 

राजस्थान में टीचर के 6500 पदों पर भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में सीनियर टीचर (ग्रेड-2) के 6500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। ये पद हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषयों के लिए हैं।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा, NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. (B.Ed.) की डिग्री अनिवार्य है।

और पढ़े  यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका, करें आवेदन

 

रेलवे में 10वीं-ITI पास के लिए मौका

पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने अप्रेंटिस भर्ती 2025 के तहत कुल 2,865 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती जबलपुर, भोपाल (मध्य प्रदेश) और कोटा (राजस्थान) डिवीजनों में की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त 2025 से शुरू होकर 29 सितंबर 2025 (रात 12 बजे तक) चलेगी। इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं होगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सभी ट्रेड्स में 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

 

हेड कॉन्स्टेबल के 1121 पदों के लिए 10वीं-12वीं पास वाले करें पंजीकरण

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1121 पद भरे जाएंगे। आवेदन 23 सितंबर 2025 तक BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

रेडियो ऑपरेटर (RO) भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास  12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। साथ ही उनके पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषयों में कम से कम 60% अंक होने चाहिए। वहीं, रेडियो मैकेनिक (RM) पद के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं कक्षा की योग्यता के साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

और पढ़े  यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका, करें आवेदन

 

एलआईसी में विभिन्न पदों पर 800+रिक्तियां

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 841 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत जनरलिस्ट, स्पेशलिस्ट और सहायक अभियंता सहित विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 08 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, स्पेशलिस्ट पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक और पेशेवर योग्यताएं निर्धारित की गई हैं, जो संबंधित विशेषज्ञता के अनुसार उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होंगी। इसके अतिरिक्त, सहायक अभियंता पद के लिए उम्मीदवारों को संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।

  • Related Posts

    यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका, करें आवेदन

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने प्राथमिक सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आज यानी 16 सितंबर 2026…

    MP पुलिस: कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं पास भी भर पाएंगे फॉर्म, कब शुरू होगा आवेदन?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपी ईएसबी) और मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कांस्टेबल जीडी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। कुल 7,500 पदों पर…