चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे फिर से बंद हो गया है। इस बार यह हाईवे कुछ इस तरह से बंद हुआ है कि इसकी जल्द बहाली के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। दरअसल पंडोह डैम के साथ लगते कैंची मोड़ के पास नेशनल हाईवे पूरी तरह से धंस गया है।
यहां अब पैदल चलने के लिए भी रास्ता नहीं बचा है। बीती रात को क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण यहां हाईवे का एक बड़ा भाग पूरी तरह से जमींदोज हो गया। हालांकि हाईवे बीती रात को बनाला के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण पहले से ही बंद था।









