मोटाहल्दू- ब्रेकिंग: BLM की स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी,दूसरी स्कूल बस को पास देते समय हुआ ये हादसा,कई बच्चे मामूली रूप से घायल,निश्चिंत रहें आपके बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Spread the love

 

 

ज सुबह बच्चों से भरी बीएलएम एकेडमी की स्कूल बस मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्राम पदमपुर देवलिया के पास हादसे का शिकार हुई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से 35 बच्चे सवार थे। अचानक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी स्कूल बस को बचाने के प्रयास में चालक ने ब्रेक मारा, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में बस कंडक्टर का पैर फ्रैक्चर हो गया है, जबकि कई बच्चे मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायल बच्चों को उपचार के लिए मुखानी स्थित साई अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी बच्चों को टिटनेस इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं और जिनको चोटें आई हैं उनका एक्सरे भी करवाया जा रहा है।

जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंच गया और बच्चों के परिजनों को सूचित किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित हैं और गंभीर स्थिति में कोई नहीं है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- कांग्रेस प्रभारी के आने से नरम पड़ेगी गुटबाजी की आंच,5 दिवसीय दौरा, आज पहुंचेंगी रुद्रपुर
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love