देहरादून: 18 महीने बाद आज देहरादून पहुंची उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

Spread the love

 

त्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा लगभग डेढ़ साल बाद आज बुधवार को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंची हैं। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों व कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा करेंगी।

जनवरी 2024 में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की देहरादून में हुई रैली के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा बुधवार को देहरादून पहुंची। उनके दौरे से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस मुख्यालय में सबसे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व विधायकों के साथ वह बैठक कर रही हैं। इसमें संगठनात्मक रणनीति व कार्यक्रमों में पार्टी नेताओं से चर्चा कर सुझाव लेंगी।

इसके बाद संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर नियुक्त पर्यवेक्षकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। बैठक में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, परगट सिंह, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता व विधायक भी मौजूद हैं।


Spread the love
और पढ़े  मसूरी- एक दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका, बरात में चहल, रिंकू ने मचाया धमाल, धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love