हादसा: वसई के नारंगी रोड पर चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा,2 लोगों की मौत, नौ अन्य लोग घायल 

Spread the love

 

हाराष्ट्र के पालघर में बीती रात बड़ा हादसा हुआ। यहां वसई के नारंगी रोड पर चामुंडा नगर और विजय नगर के बीच स्थित रमाबाई अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा मंगलवार देर रात ढह गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल बताए जा रहे हैं। वसई-विरार नगर निगम अग्निशमन विभाग और एनडीआरएफ की दो टीमों की मदद से बचाव कार्य जारी है।

वसई विरार पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और नौ लोगों को मलबे से निकाला गया है। मलबे से निकाले गए लोगों को विरार के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है, जहां एनडीआरएफ, दमकल विभाग की टीम के साथ-साथ स्थानीय पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं।

रात करीब 12.05 बजे की घटना
वसई-विरार नगर निगम (वीवीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि वसई के नारंगी रोड पर स्थित चार मंजिला रमाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा रात करीब 12.05 बजे की एक चॉल पर गिर गया। बचावकर्मियों ने अब तक मलबे से 11 लोगों को निकाला है, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं और उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया है। अग्निशमन विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दो टीमों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया।

अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा बगल की चॉल पर गिर गया
पालघर के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि रमाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा बगल की चॉल पर गिर गया। उन्होंने बताया कि कई निवासी मलबे में दब गए। कदम ने कहा, ‘दुर्भाग्य से हमने 24 वर्षीय आरोही ओमकार जोविल और एक वर्षीय उत्कर्षा जोविल को खो दिया है। दोनों मलबे के नीचे बेहोश पाए गए और अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’
accident in Palghar Maharashtra: four-storey building collapsed in Vasai, 11 people have been rescued so far
इमारत के शेष हिस्सों में आगे के खतरे का भी आकलन जारी
उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि मलबे में कोई भी फंसा न रहे। हम उन्नत उपकरणों और प्रशिक्षित बचाव कर्मियों की मदद से तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और चल रहे प्रयासों को सुगम बनाने के लिए घटनास्थल के चारों ओर एक अस्थायी बैरिकेड लगा दिया गया है। संरचनात्मक इंजीनियर इमारत के शेष हिस्सों में आगे के खतरे का भी आकलन कर रहे हैं।

और पढ़े  महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- सभी वाहनों के लिए एक नियम, ई-रिक्शा और ई-बाइक के लिए परमिट अनिवार्य

इमारतों से निवासियों को अस्थायी रूप से बाहर निकाल दिया गया
उन्होंने कहा कि हम आसपास की इमारतों की संरचनात्मक स्थिरता और ढहने के कारणों का आकलन करने के लिए नगरपालिका अधिकारियों के साथ भी काम कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर आसपास की इमारतों से निवासियों को अस्थायी रूप से बाहर निकाल दिया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- सभी वाहनों के लिए एक नियम, ई-रिक्शा और ई-बाइक के लिए परमिट अनिवार्य

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र सरकार ने अब पैसेंजर लेकर चलने वाले इलेक्ट्रिक ऑटो (ई-रिक्शा) और ई-बाइक के लिए परमिट लेना जरूरी कर दिया है। यह फैसला राज्य में नियमों को एक जैसा…


    Spread the love

    GST उपायुक्त 20 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सहायक आयुक्त फरार

    Spread the love

    Spread the love   महाराष्ट्र के नासिक में राज्य कर (जीएसटी) विभाग के उपायुक्त सोमनाथ दत्तू पागे और एक अन्य को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में…


    Spread the love