टिहरी झील: बारिश से लबालब भरी टिहरी झील,बढ़ने लगा जलस्तर, स्पिल-वे से छोड़ा जा रहा पानी

Spread the love

 

बारिश होने से टिहरी झील का जलस्तर भी लगातार बढ़ने लगा है। बांध के ऊपरी हिस्से में बनाए गए दो अनगेटेड साफ्ट स्पिल-वे से टीएचडीसी ने पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम के वक्त झील से एक हजार क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। दिन के समय में सिर्फ 448 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इन दिनों टिहरी बांध से 1086 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।

42 वर्ग किलोमीटर में फैली टिहरी झील को 830 मीटर तक भरने की अनुमति है। मानसून सीजन में अच्छी बारिश होने से सोमवार तक झील में 822.98 आरएल (रीवर लेबल) पानी भर चुका है। इन दिनों टीएचडीसी टिहरी बांध और पीएसपी परियोजना तथा कोटेश्वर बांध से 1086 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रही है।

झील से लगभग एक हजार क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा
टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी ने बताया कि झील में कुल 913.13 क्यूमेक्स पानी आ रहा है जिसमें 316.13.71 क्यूमेक्स भागीरथी, 386 क्यूमेक्स भिलंगना और 211 क्यूमेक्स पानी अन्य सहायक नदियों से शामिल है। सुबह-शाम के वक्त झील से लगभग एक हजार क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।

दिन के समय में 448 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। अधिक बारिश की संभावना को देखते हुए अनगेटेड साफ्ट स्पिल-वे से सुबह-शाम को पानी छोड़ा जा रहा है। झील की क्षमता के अनुसार 7.02 मीटर पानी अभी कम है। सितंबर प्रथम सप्ताह में झील को 830 मीटर तक भरने का लक्ष्य रखा गया है। झील से एक हजार क्यूमेक्स पानी छोड़ने पर कोई खतरा नहीं है।

और पढ़े  उत्तराखंड Weather: मौसम खुला तो गर्मी ने दिखाई आंख, आज तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love