अच्छी खबर: CM योगी की सौगात- UP में छूटे हुए छह लाख छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति..फिर से खुलेगा पोर्टल

Spread the love

 

 

त्तरप्रदेश में छूटे छह लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ शुल्क भरपाई भी होगी। इसके लिए छात्रवृत्ति पोर्टल खोला जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी सहमति दे दी है। भुगतान के लिए अनुपूरक बजट और बचत के मदों (पुनर्विनियोग) से करीब 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था की जाएगी।

 

प्रदेश सरकार ढाई लाख रुपये तक सालाना आय वाले एससी-एसटी छात्रों और दो लाख रुपये तक आय वाले अन्य वर्गों के छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ शुल्क की भरपाई करती है। वर्ष 2024-25 में शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों और अधिकारियों की लापरवाही से सभी वर्गों के करीब 6 लाख पात्र छात्र योजना का लाभ नहीं पा सके। कहीं लापरवाह अधिकारियों ने डाटा लॉक नहीं किया तो कहीं शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों ने ऑनलाइन आवेदन आगे ही नहीं बढ़ाया।

 

नोडल अधिकारी ने  डाटा फॉरवर्ड करने के लिए लॉग इन ही नहीं किया

इतना ही नहीं अलीगढ़ की राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के नोडल अधिकारी ने एससी छात्रों का डाटा फॉरवर्ड करने के लिए लॉग इन ही नहीं किया। संस्थानों व विवि को फरवरी और मार्च में आवेदन करने वाले एससी छात्रों का डाटा फॉरवर्ड करने के लिए 17-30 अप्रैल तक का समय दिया गया था। संबंधित नोडल अधिकारियों ने डाटा वेरिफाई कर आगे ही नहीं बढ़ाया।

ऑनलाइन डाटा प्रोसेस करने के लिए समयसारिणी जारी होगी

समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव लक्कु वेंकटेश्वर लू ने बताया कि नए वित्त वर्ष में इन छात्रों को पिछले बकाया के भुगतान के लिए मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है। अब प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद इन छात्रों का ऑनलाइन डाटा प्रोसेस करने के लिए समयसारिणी जारी की जाएगी।

और पढ़े  बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहा, 3 मजदूरों की माैत, परिजन ने किया हंगामा

Spread the love
  • Related Posts

    झपकी बन गई काल: जालौन में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

    Spread the love

    Spread the loveजालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या सात हो गई है।, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायलों…


    Spread the love

    अयोध्या- बंगाल में BJP की बढ़त पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में केंद्रीय पुलिस बल…


    Spread the love