निक्की हत्याकांड: निक्की हत्याकांड में पति-सास और जेठ के बाद हुई चौथी गिरफ्तारी, ससुर भी सिरसा चौराहे से गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के थाना कासना इलाके में हुए निक्की मौत मामले में पुलिस ने फरार जेठ और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने पहले जेठ को पकड़ा, इसके कुछ समय बाद ही ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने विवाहिता की जलाकर हत्या के मामले में वांछित चल रहे जेठ रोहित भाटी को सिरसा टोल चौराहा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस इस मामले में पहले आरोपी पति विपिन भाटी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सास दया को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। सास को आज न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Nikki murder case Greater Noida police arrested third accused in Nikki death case

 

वहीं, गोपनीय सूचना की मदद से फरार ससुर सत्यवीर (55) को सिरसा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के डीजीपी को पत्र भेजा है।

 

आयोग ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और तीन दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। साथ ही निष्पक्ष जांच और पीड़िता के परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

 

पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को मुठभेड़ में लगी गोली, देखने पहुंची मां भी गिरफ्तार

इससे पहले, रविवार को पत्नी निक्की को जिंदा जलाने का आरोपी पति विपिन भाटी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। ग्रेटर नोएडा की कासना कोतवाली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर ज्वलनशील पदार्थ (थिनर) बरामद करने के लिए उसे लेकर सिरसा गांव गई थी।
वहीं, घायल विपिन को देखने पहुंची उसकी मां और आरोपी दया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने विपिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया, मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिये आरोपी विपिन को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस रविवार दोपहर 12 बजे ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी कराने के लिए उसे एक खेत पर लेकर पहुंची थी। तभी सिरसा चौराहे के पास आरोपी ने जिम्स चौकी इंचार्ज दरोगा वरुण की पिस्तौल निकालकर दो गोलियां दाग दीं और भाग निकला। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पैर में गोली लगने के बाद आरोपी वहीं गिर गया।
पुलिस ने घायल विपिन को राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में भर्ती कराया। मौके से ज्वलनशील पदार्थ की छोटी बोतल, दरोगा से छीनी पिस्तौल बरामद की गई है।
पति विपिन ने कहा, कोई पछतावा नहीं
आरोपी विपिन ने डाढ़ा अस्पताल में कहा कि उसे पत्नी की मौत का कोई पछतावा नहीं है। उसने कहा, मैंने उसे नहीं मारा है। वह खुद मर गई। पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते हैं, यह बहुत आम बात है।
आरोप, 35 लाख दहेज की थी मांग, निक्की को जला डाला
दादरी के रूपवास गांव की निक्की (27) की दिसंबर, 2016 में सिरसा गांव के विपिन से शादी हुई थी। निक्की की बड़ी बहन कंचन की शादी विपिन के भाई से हुई है। पिता भिकारी सिंह का आरोप है कि ससुराल वाले 35 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर निक्की को परेशान करते थे। बृहस्पतिवार शाम विपिन ने मां दया के साथ मिलकर निक्की को जला दिया।
और पढ़े  बाबा नीब करौरी: जन्मभूमि से समाधि तक करें सफर, टूर पैकेज को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, 50 फीसदी की विशेष छूट भी
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…