शवयात्रा: इंसानियत शर्मसार..2 घंटे तक जाम में फंसी रही शवयात्रा, गुहार लगाने पर भी नहीं मिला अर्थी को रास्ता

Spread the love

 

गरा के रुनकता में आस्था और व्यवस्था के टकराव ने शनिवार को इंसानियत को शर्मसार कर दिया। रुनकता के रेणुका धाम स्थित शनिदेव मंदिर में शनि अमावस्या पर जुटी अपार भीड़ ने एक शवयात्रा की राह रोक दी। मोक्ष की डगर पर अंतिम सफर तय कर रहे पनवारी गांव के भारत सिंह (80) की अर्थी जाम में दो घंटे तक फंसी रही। परिजन भीड़ से निकलने के लिए जूझते रहे। काफी मशक्कत के बाद परिवार के दो लोगों ने अर्थी को कंधे से उठाकर सिर पर रखा और धीरे-धीरे जाम से बाहर निकले। इसके बाद बुजुर्ग का अंतिम संस्कार हो सका।

शनिवार को शनि अमावस्या थी। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शनिदेव की आराधना का विशेष फल मिलता है। लिहाजा शनि मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। दोपहर करीब 12 बजे तक मंदिर मार्ग पर जाम के हालात बन गए। एक ओर गाड़ियों की कतार लगी थी तो दूसरे ओर श्रद्धालुओं की भीड़। हजारों की संख्या में श्रद्धालु आराधना के लिए पहुंचे थे। मंदिर से लेकर मार्ग तक श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी थीं।

 

इसी बीच पनवारी गांव के भारत सिंह की अंतिम यात्रा मोक्षधाम जाने के लिए निकली। जाम के चलते यात्रा रास्ते में फंस गई। परिजन बार-बार रास्ता दिलाने की गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सब अपनी पूजा में व्यस्त रहे। इस दाैरान जब परिजन परेशान हो गए और कोई रास्ता नहीं सूझा तो उन्होंने अर्थी को कंधे से उठाकर सिर पर रखा और धीरे-धीरे भीड़ को पार किया।

और पढ़े  बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहा, 3 मजदूरों की माैत, परिजन ने किया हंगामा

गांव के पूर्व प्रधान रणवीर सिंह ने बताया कि परिजन शव को जाम से निकालने के लिए जूझते रहे और दो घंटे बाद मोक्षधाम पहुंच पाए। मंदिर कमेटी की अध्यक्ष आशा धाकरे ने कहा कि प्रशासन को पहले ही अवगत करा दिया गया था कि शनि अमावस्या पर भारी भीड़ उमड़ेगी। इसके बावजूद पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं किया गया, जिससे जाम की स्थिति बनी और शवयात्रा जाम में फंस गई।

नहीं ली गई थी पूर्व अनुमति
शनिदेव मंदिर में आयोजन के संबंध में कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। जाम लगने की सूचना पर पुलिस लगाई गई थी। कुछ देर में यातायात सुचारु करा दिया गया था।- सोनम कुमार, डीसीपी सिटी


Spread the love
  • Related Posts

    झपकी बन गई काल: जालौन में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

    Spread the love

    Spread the loveजालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या सात हो गई है।, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायलों…


    Spread the love

    अयोध्या- बंगाल में BJP की बढ़त पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में केंद्रीय पुलिस बल…


    Spread the love