हरिद्वार: बीकेटीसी ने मां चंडी देवी मंदिर में बैठाया रिसीवर तो सवा माह में जमा हुए 34 लाख, अब उठ रहे सवाल

Spread the love

 

मां चंडी देवी मंदिर में बीकेटीसी के रिसीवर बैठाने के लगभग सवा माह बाद (एक माह 18 दिन) में ट्रस्ट के खाते में कुल 34 लाख रुपया जमा हुआ है। इस उपलब्धि को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि वर्ष 2009 में बने ट्रस्ट के अधीन पूरी व्यवस्था होने के बावजूद इतनी बड़ी धनराशि किस खाते में जमा की गई और कहां व्यय हुई।

प्रशासनिक हस्तक्षेप शुरू होने के बाद से परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रयास शुरू किए गए हैं। इनमें लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे मंदिर परिसर की विद्युत आपूर्ति सुधारी जा रही है। वहीं जगह-जगह पोल आदि लगाए जा रहे हैं। बीकेटीसी की अनुमति से चार पुरुष और चार महिला शौचालयों के निर्माण की भी रुपरेखा तय कर ली गई।

वहीं पूर्व में करोड़ों रुपये वार्षिक आमदनी से अब तक मंदिर परिसर में केवल दुकानों का निर्माण किया गया। वह भी जो अवैध हैं और अतिक्रमण की श्रेणी में होने के बाद भी अनौपचारिक तरीके से दुकानदारों को आवंटित की गईं।


Spread the love
और पढ़े  गढ़वाल विश्वविद्यालय: बिड़ला परिसर के छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 11 सितंबर को होगा मतदान
  • Related Posts

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the loveबागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: भू-धंसाव से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित, धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री क्षेत्र में देर रात हुई बारिश के बाद भू-धंसाव और भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित हो गया। हाईवे पर मलबा और पत्थर आने से स्थानीय लोगों…


    Spread the love