हरक सिंह रावत:- कड़क अंदाज में सनसनीखेज खुलासे, बोले- भाजपा ने खनन माफिया के पैसे से बनाई 30 करोड़ की एफडी

 

सीबीआई और ईडी जांच एजेंसियों की पकड़ ढीली पड़ते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के तेवर दिखने लगे हैं। पूरे कड़क अंदाज में उन्होंने सनसनीखेज खुलासा किया कि भाजपा ने खनन माफिया के पैसे से बैंक में 30 करोड़ की एफडी बनाई। डॉ. रावत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वह राज्य सरकार की खनन नीति पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने सीबीआई और ईडी की जांच में क्लीन चिट मिलने का दावा किया और उसके बाद उन्होंने कांग्रेस भवन में मीडियाकर्मियों के समक्ष सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोला। वायरल वीडियो में डॉ. रावत कह रहे हैं, मैं सच कहूं, भाजपा को चलाने के लिए जो 30 करोड़ की एफडी बनी है, मैंने भी उसमें एक करोड़ रुपये दिए हैं। मैं उस समय वन मंत्री था। मैंने भी खनन माफिया से लाकर पैसा दिया।

 

मैं तो कहता हूं मेरी भी जांच होनी चाहिए…
मेरे में भी दोष है, मैं तो कहता हूं मेरी भी जांच होनी चाहिए। वह यहीं चुप नहीं होते हैं। कहते हैं, 30 करोड़ की एफडी में किस-किस ने पैसा दिया है, ईडी ईमानदारी से जांच कर ले तो, पूरी भाजपा जेल में होगी। मैं वन मंत्री था तो मैंने रामनगर और हल्द्वानी में जाकर खनन ठेकेदारों से कहा कि 10-10 लाख के चेक लाओ। हरक कहते हैं कि भाजपा सरकार खनन पर अपना डंका पीट रही है, लेकिन खनन पट्टों के आवंटन सही नहीं है।

और पढ़े  देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया PM मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन

उनका कहना है कि ऊधमसिंह नगर में खनन पट्टे बांटे जाने के नाम पर लूट मची है। आगे वह कहते हैं कि वह खनन के खिलाफ नहीं हैं। खनन होना चाहिए लेकिन तकनीकी तरीके से। आसपास की बस्तियों को नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने खनन पट्टों के आवंटन की तुलना पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के समय में ऋषिकेश में कथित भूमि आवंटन से की। कहा कि खनन के पट्टों के आवंटन की ईडी जांच करे तो सरकार भी जेल में होगी।

  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…