जितेंद्र आत्महत्या मामला- CM धामी ने जताया दुख, परिजनों से फोन पर की बात, कहा-होगी कठोर कार्रवाई

Spread the love

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जितेंद्र कुमार की आत्महत्या के मामले में दुख जताया है। उन्होंने परिजनों से फोन पर बात कर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा, कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया और एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने शुक्रवार को मृतक जितेंद्र कुमार के परिजनों से मिलकर उनको मामले में अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया। मुख्यमंत्री धामी ने भी परिजनों से फोन पर बातचीत की। शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

सीएम ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस को मामले की गहन और तत्परता से जांच के निर्देश दिए। पुलिस मामले में अभी तक आरोपी हिमांशु चमोली सहित पांच लोगों को देहरादून से गिरफ्तार कर चुकी है।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण जांच: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, BKTC ने प्रोटोकॉल व थाली भेंट गणना कार्य से हटाया
  • Related Posts

    बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के विरोध में मंगलवार को मंदिर परिसर में अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ…


    Spread the love

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love