उत्तराखंड- पंचायती राज विभाग ने जारी की तिथियां, प्रधानों का 27 को होगा शपथ ग्रहण, पहली बैठक 28 अगस्त को

 

रिद्वार को छोड़कर बाकी 12 जिलों में ग्राम प्रधान, सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण 27 अगस्त से एक सितंबर के बीच होंगे। सचिव पंचायती राज चंद्रेश कुमार ने तिथियां जारी कर दीं हैं।

सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय सारिणी के हिसाब से शपथ ग्रहण और पहली बैठक कराएं। सदस्य ग्राम पंचायत और प्रधान ग्राम पंचायत का शपथ ग्रहण 27 अगस्त को होगा और पहली बैठक 28 अगस्त को होगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य, कनिष्ठ उप प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण 29 अगस्त को होगा और पहली बैठक 30 अगस्त को होगी।

उत्तराखंड- पंचायती राज विभाग ने जारी की तिथियां, प्रधानों का 27 को होगा शपथ ग्रहण, पहली बैठक 28 अगस्त को

सदस्य जिला पंचायत, उपाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण एक सितंबर को व पहली बैठक दो सितंबर को होगी। हाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ये सभी चुनकर आए हैं। सचिव पंचायती राज के मुताबिक, निर्धारित तिथियों पर अनिवार्य रूप से शपथ ग्रहण व बैठक करानी होगी।
और पढ़े  निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…