भीषण सड़क हादसा: 8 लोगों की मौत, गंगा स्नान के लिए जा रहे थे सभी, ट्रक ने मारी टक्कर

Spread the love

 

टना में भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके हो गई। इनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। घटना शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिगरियावा स्टेशन के पास हिलसा-दनियावां रोड पर हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह ट्रक और टेम्पो के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

त्रिवेणी में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे
मृतकों की पहचान नालंदा जिले के मलावा गांव के निवासियों के रूप में हुई है। सभी लोग टेम्पो से फतुहा के त्रिवेणी में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हिलसा-दानियावां रोड पर ट्रक ने टेम्पो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 


Spread the love
और पढ़े  Bihar- खाद की कालाबाजारी पर अपने ही विधायकों के सवाल पर घिरी सरकार, मंत्री ने क्या कहा?
  • Related Posts

    Bihar: जयमाल के दौरान दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, एकतरफा प्रेम करता था सिरफिरा

    Spread the love

    Spread the loveबक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में आयोजित एक बारात में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने दुल्हन…


    Spread the love

    Bihar: स्कूल बना अखाड़ा! बच्चों के सामने हेडमास्टर ने महिला को छड़ी से पीटा,मचा बवाल..

    Spread the love

    Spread the loveबाढ़ अनुमंडल के इब्राहिमपुर प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल प्रभारी गौतम कुमार एक महिला को छड़ी…


    Spread the love