गैरसैंण: मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री धामी, सत्र के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों से मिले, आवास, भोजन की ली जानकारी

 

चार दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए सीएम धामी भराड़ीसैंण में हैं। मॉर्निंग वॉक के दौरान वह विधानसभा सत्र के दृष्टिगत तैनात सुरक्षाकर्मियों से मिले। उनके आवास, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि  कठिन भौगोलिक एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में कर्तव्य निर्वहन कर रहे पुलिस बल का अदम्य साहस एवं प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। धराली जैसे आपदा-प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी हमारे पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शित अनुकरणीय कार्यक्षमता और सेवाभावना सराहनीय रही है, जिसने संपूर्ण बल की कार्यदक्षता को नई पहचान दी है।

इससे पहले मंगलवार को भी भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आजीविका मिशन समूह की महिलाओं से मुलाकात की। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का जनता को लाभ एवं क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लिया।

विधानसभा सत्र के दौरान यहां धारा 163 को लागू कर दिया गया है। जो सत्र समाप्ति की तिथि 22 अगस्त शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी।

 

और पढ़े  नैनीताल- भूस्खलन: दो गांव के पास पहाड़ी चटकी, बोल्डर और मलबा गिरने से नैनीताल-काठगोदाम मार्ग बंद
  • Related Posts

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की दूरी पर…