दिल्ली- बड़ा हादसा: जमींदोज हुआ पुराना मकान.. 3 मजदूरों की मौत, बचाव अभियान जारी

 

भारत की राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ है। दरियागंज इलाके में एक मकान जमींदोज हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में बुधवार दोपहर 12.14 बजे एक पुराना जर्जर मकान जमींदोज हो गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

बचाव कार्य जारी है। शुरुआत में मलबे से निकालकर तीन लोगों को एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों का दावा है, मलबे में कुछ और लोग दबे हुए हैं। हादसा दरियागंज के सत्भावना पार्क, घटा मस्जिद, रिंग रोड पर हुआ है। बाकी बचाव दल मौके पर पहुंच रहे हैं।

मृतकों में जुबेर, तौफीक और गुल सागर नामक तीन मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई। मकान में मरम्मत का काम चल रहा था। उसका पिछला हिस्सा जहां काम चल रहा था। वह गिर गया और तीनों मलबे के नीचे दब गए।

और पढ़े  दिल्ली के प्ले स्कूल में मासूम से बर्बरता: शिक्षक की पिटाई से आंख सूजी, कान में दर्द, विभाग ने मांगी रिपोर्ट
  • Related Posts

    पंजाब की मतदाता सूची से राघव चड्ढा का नाम हटा, AAP पर बरसे राज्यसभा सांसद

    पंजाब में एसआईआर की लिस्ट से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। राघव ने कहा कि उन्हें वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट से…

    अभिनंदन वर्धमान की नई पारी: पाकिस्तान का फाइटर जेट मार गिराने वाले वायुवीर, अब इस एयरलाइन के साथ भरेंगे उड़ान

    भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान ने अब विमानन क्षेत्र में नई पारी शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने गोवा स्थित क्षेत्रीय…