कौन है CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी, गुजरात से है कनेक्शन, क्यों दिया घटना को अंजाम, जानें

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक युवक ने हमला कर दिया। ये घटना तब हुई जब वे सीएम आवास में जनसुनवाई कर रही थीं। जनसुनवाई के दौरान आरोपी ने सीएम को कुछ कागज दिए। इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। इसके साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। शुरुआती जानकारी में सामने आया था कि हमलावर ने सीएम को थप्पड़ मारा था, हालांकि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस तरह के दावों का खंडन किया है। उन्होंने साफ किया कि सुनवाई के दौरान उस व्यक्ति ने उन पर हमला किया। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया के रूप में हुई है।

 

कौन है रेखा गुप्ता पर हमला करने  वाला आरोपी

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दिल्ली सीएम पर हमला करने वाला आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। गुजरात के राजकोट शहर में कोठारिया रोड स्थित गोकुल पार्क में अपनी पत्नी, बेटे और माता-पिता के साथ रहता है। आरोपी की मां भानुबेन ने बताया कि वह किसी राजनैतिक दल से जुड़ा हुआ नहीं है। वह जानवरों को प्रेम करता है। दिल्ली में आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश से वह परेशान था और इसी आदेश को लेकर एक विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए वह दिल्ली गया था। भानुबेन ने कहा कि आज की घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

और पढ़े  नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय अब भी लापता: चीन से 96 लोग पहुंचे काठमांडो

 

दिल्ली पुलिस की हिरासत में आरोपी
फिलहाल आरोपी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही कहा है कि आरोपी के इरादों का पता लगाने के लिए उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने आरोपी द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि के लिए गुजरात पुलिस से भी संपर्क किया है।

घटना पर वीरेंद्र सचदेवा ने दी जानकारी
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने थप्पड़ मारने की खबरों को खारिज करते हुए बताया कि हमलावर ने सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री का हाथ खींचने की कोशिश की, जिसके कारण हाथापाई हुई और उनका सिर किसी कोने से टकराया होगा। उन्होंने कहा कि सीएम गुप्ता की हालत स्थिर है, लेकिन वह सदमे में हैं।

आरोपी के राजकोट स्थित घर पर पहुंची पुलिस
वहीं, दिल्ली पुलिस द्वारा मांगी गई जानकारी की पुष्टि के लिए राजकोट पुलिस आरोपी राजेश खिमजी के घर पहुंची। जहां उन्होंने आरोपी के परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी राजेश खिमजी के पड़ोसी सुरेशभाई ने भी राजेश के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं उसे पिछले 5-6 वर्षों से जानता हूँ। वह एक सरल और उदार व्यक्ति है जिसे जानवरों से बहुत प्यार है।

  • Related Posts

    पंजाब की मतदाता सूची से राघव चड्ढा का नाम हटा, AAP पर बरसे राज्यसभा सांसद

    पंजाब में एसआईआर की लिस्ट से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। राघव ने कहा कि उन्हें वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट से…

    अभिनंदन वर्धमान की नई पारी: पाकिस्तान का फाइटर जेट मार गिराने वाले वायुवीर, अब इस एयरलाइन के साथ भरेंगे उड़ान

    भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान ने अब विमानन क्षेत्र में नई पारी शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने गोवा स्थित क्षेत्रीय…