दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला, साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान हुई घटना, आरोपी पकड़ा गया  

Spread the love

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह हमला हुआ। दिल्ली सीएम हाउस में यह घटना घटी है। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रेखा साप्ताहिक जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसी दौरान करीब 40 साल के एक शख्स ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी हमलावर को पकड़ लिया है। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

दिल्ली भाजपा ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गुरुवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ। इस पूरी घटना की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है।

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सीएम गुप्ता पर लगभग 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने हमला किया है।

जानकारी मिली है कि जन सुनवाई के दौरान हमलावर ने पहले मुख्यमंत्री गुप्ता को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमले करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है। हमलावर को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

 

गुजरात के राजकोट का रहने वाला है आरोपी
दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है, और यह भी बताया है कि वह राजकोट, गुजरात का रहने वाला है। उसके नाम और पते की पुष्टि की जा रही है। उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

सचदेवा ने थप्पड़ मारने के दावों को किया खारिज

वहीं, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने थप्पड़ मारने के दावों से इनकार कर दिया है। सचदेवा ने बताया कि आरोपी ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया था, जिससे धक्का-मुक्की हुई। सीएम का सिर टेबल के कोने से टकराया है। डॉक्टरों ने सीएम की स्थिति स्थिर बताई है। हालांकि सीएम सदमे में बताई जा रही हैं। भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने यह भी स्पष्ट किया कि पत्थर फेंके जाने या थप्पड़ मारे जाने की अटकलें गलत हैं।

यह गहरी नफरत से भरा हमला है: कपिल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “यह कोई साधारण हमला नहीं है। यह गहरी नफरत से भरा हमला है। ऐसा लगता है कि वह आदमी वाकई बुरे इरादों से आया था। दिल्ली की राजनीति में ऐसा हमला हमने पहले कभी नहीं देखा। उस आदमी ने पहले रेकी की, वीडियो बनाया और फिर साजिश रची। वह अकेला नहीं हो सकता, इसमें और भी लोग शामिल होंगे। दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है… मुख्यमंत्री ऐसे हमलों से विचलित नहीं होंगी।

यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है: देवेंद्र यादव

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?”
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की चश्मदीद सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद चश्मदीद अंजलि ने कहा कि “यह गलत है। जनसुनवाई का अधिकार सभी को है। अगर कोई धोखेबाज उन्हें थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी बात है, मैं वहीं थी। वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे ले गई है।

Spread the love
और पढ़े  मार्च से पहले जंतर-मंतर पर धक्कामुक्की और लाठीचार्ज
  • Related Posts

    CJP के संसद मार्च के बाद 10 FIR,दिल्ली पुलिस की सख्त कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveसोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शनकारी छात्र इन दिनों अडिग संकल्प का प्रतीक बने हुए हैं। सोमवार को हुए कथित पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के…


    Spread the love

    आज मानसून सत्र का दूसरा दिन-: PM मोदी की अध्यक्षता में NDA संसदीय दल की हुई बैठक

    Spread the love

    Spread the loveएनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने दिया मार्गदर्शन: किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक ‘मंगल…


    Spread the love