अयोध्या: ट्रेन से गिरकर उत्तराखंड का श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल, रामलला के दर्शन कर प्रयागराज जा रहा था,अस्पताल में भर्ती

 

अयोध्या से मुंबई जा रही साकेत एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सोमवार को अयोध्या-प्रयागराज रेलखंड के रामनगर मंगारी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के खीरी गढ़वाल जिले के नरेंद्र नगर के निवासी गनय सिंह रावत राम मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रयागराज जा रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पीआरवी 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी कमला प्रसाद, गिरिराज और दिनेश तिवारी ने घायल श्रद्धालु को तुरंत बीकापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, समय रहते पुलिस पहुंची और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे उनकी जान बच सकी। रेलवे और पुलिस-प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  देहरादून: चोरी कर भागा बांग्लादेशी 34 महीने बाद गिरफ्तार, पटेलनगर में घर का दरवाजा तोड़कर चुराए थे गहने
  • Related Posts

    शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार,फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन

    श्रद्धा दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गई। 9 अक्तूबर की रात में शिवा शर्मा की मौत की खबर आती है। यह घटना उसी के फ्लैट में हुई थी। इसके बाद से वह…

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…