दर्दनाक हादसा-  हाईवे पर हुआ हादसा..ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, चालक फरार

 

 

रिद्वार-रुड़की हाईवे पर मैक्सवेल अस्पताल के सामने दर्दनाक हादसा हो गया। रुड़की की ओर जा रहे बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब पांच बजे ज्वालापुर से रुड़की की ओर जा रहे दीपक सिंह (36वर्ष) पत्नी कमलेश (34वर्ष) निवासी आर्य नगर लाल मंदिर कॉलोनी ज्वालापुर की मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। कहा कि चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। लिखित तहरीर आने पर आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया।

और पढ़े  नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…