भारतीय वायूसेना ने 10वीं पास युवाओं की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत संगठन में अग्निवीर-वायु हाउसकीपिंग और हॉस्पिटैलिटी के नॉन-कॉम्बैटेंट पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर agnipathvayu.cdac.in. पर जाकर भर्ती अधिसूचना देख सकते हैं और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है।
10वीं पास के लिए मौका
आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित है। इसके लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनका जन्म 01 जनवरी, 2005 से लेकर 01 जुलाई, 2008 के बीच हुआ हो। इसके अलावा, जो उम्मीदवार परीक्षा के सभी स्टेज में पास हो जाएंगे, नामांकन की तारीख से उनकी आयु अधिकतम 21 वर्ष होनी चाहिए।









