उत्तराखंड : प्रदेश में आज 18 नए कोरोना संक्रमित, 46 मरीज हुए ठीक ।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 46 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 463 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 17116 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक, देहरादून में छह व हरिद्वार, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में दो-दो मरीज सामने आए हैं।  

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342392 हो गई है। इनमें से 328522 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7367 लोगों की जान जा चुकी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेशभर में आज BJP की सेवा ज्योति यात्रा, CM धामी समेत शीर्ष नेताओं ने अलग-अलग जगह संभाली कमान
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…