Weather: पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ के खतरे की भी चेतावनी, अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा

 

उत्तराखंड में राजधानी देहरादून समेत अन्य इलकाें में देर रात से बारिश जारी है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 20 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।  वहीं, श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

 

बाढ़ का अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में राज्य के बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में बाढ़ के खतरे की आशंका है। सभी जिलाधिकारियों को इसके संबंध में पत्र भेजते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Weather: पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ के खतरे की भी चेतावनी, अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा

और पढ़े  हरिद्वार: असलहा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कार्रवाई के दौरान एक के पैर में लगी गोली, 4 आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…