नैनीताल: जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण’ बताकर कांग्रेसी पहुंचे हाईकोर्ट, जमकर हंगामा, होगा चुनाव का बहिष्कार?

Spread the love

 

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर नैनीताल में जमकर हंगामा हो रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कुछ लोगों पर उनके जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता न्याय की मांग को लेकर हाईकोर्ट गए। नेता प्रतिपक्ष ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है।

वहीं इस मामले में हाईकोर्ट ने डीएम और एसएसपी को तलब किया। हाईकोट ने कहा कि 4.30 बजे तक उन सभी सदस्यों को पेश करें जिनके लापता होने का आरोप कांग्रेस ने लगाया हैं। साथ ही वोटिंग का टाइम भी बढ़ाया गया है।

 

बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान करने जा रहे जिला पंचायत सदस्यों को कई लोगों ने जिला पंचायत कार्यालय के पास से ही जबरन उठा लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कांग्रेसियों ने पुलिस के सामने ही उनके समर्थक जिला पंचायत सदस्यों को अगवा करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद सभी कांग्रेसी नेता हाईकोर्ट की शरण चले गए हैं। जिसके बाद नैनीताल का माहौल गर्म हो गया है।

 

  • हाईकोर्ट ने दिए सभी जिला पंचायत सदस्यों को तलाशने के निर्देश
  • हाईकोर्ट से 10 जिला पंचायत सदस्यों को मिली पुलिस सुरक्षा
  • पुलिस सुरक्षा में ही वोटिंग की जाएंगे
  • एसएसपी नैनीताल को कोर्ट का निर्देश, अगवा किए गए सदस्यों को मतदान स्थल लेकर पहुंचे।
  • पुलिस को जांच के निर्देश दिए कि सदस्य खुद गए या फिर अगवा किए गए
  • पांचों सदस्यों के बयान हाईकोर्ट में भी होंगे दर्ज
  • आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज की भी होगी जांच, आज ही सभी की वोटिंग के निर्देश
  • सदस्यों के आने तक होगा मतदान, जरूरत पड़ने पर मतदान का समय भी बढ़ाने के निर्देश
  • चार बजे फिर सुनवाई होगी।
और पढ़े  चंपावत- सामूहिक दुष्कर्म: नेता प्रतिपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- पिकअप से टकराने के बाद पैरापिट से भिड़ी कार, खाई में लटकने से मची अफरा-तफरी,2 लोग घायल

    Spread the love

    Spread the love   नैनीताल हनुमानगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नैनीताल आ रही एक कार चालक को अचानक नींद की झपकी आने से…


    Spread the love

    ऋषिकेश- यूपी के CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे यमकेश्वर, मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। आज वह पहले महायोगी गुरु…


    Spread the love