रचा इतिहास – नीरज ने दिया भारत को ओलंपिक का पहला स्वर्ण, नीरज ने दिखाई दुनिया को बाजुओं की ताकत ।

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। नीरज ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 87.58 मीटर के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे। इस जीत के साथ ही नीरज ने 121 साल के इतिहास में पहली बार ट्रैक एंड फील्ड में भारत को सोना दिला दिया है। वह फील्ड एंड ट्रैक में गोल्ड जीतने वाले पहले और व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण हासिल करने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड जीता था।
उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में नीरज गोल्ड मेडल जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी हैं। ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा। इससे पहले बीजिंग ओलंपिक में साल 2008 में पहली भारत ने स्वर्ण पदक जीतने का करिश्मा किया था। तब अभिनव बिंद्रा ने भारत को निशानेबाजी में पदक जिताया था। नीरज ने ओलंपिक में पहला और कुल मिलाकर अपने करियर का सातवां पदक जीता है।

और पढ़े  यूट्यूब में आए कमाल के फीचर्स: अब जैसी मर्जी वैसी बनाएं अपनी वीडियो कस्टम फीड, क्या है इस्तेमाल का तरीका?
  • Related Posts

    करवा चौथ 2026: खत्म हुआ इंतजार! करवा चौथ पर कहीं दिखा चांद, जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चांद ?

    आज, गुरुवार, 29 अक्तूबर को करवा चौथ है। हिंदू धर्म में पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-सुविधा के लिए करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। हर…

    2026 करवा चौथ- करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद? जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त…

    आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रख रही हैं।…