उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने लगाई सीएम धामी से अपनी सुरक्षा को लेकर गुहार ।

पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपनी वाई श्रेणी की सुरक्षा हटाने का आग्रह किया। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र भी लिखा है। पत्र में तीरथ ने लिखा है कि धामी जी, पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा की दृष्टि से मुझे वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है। मुझे लगाता है कि देवभूमि में इसकी आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह सुरक्षा वापस लेने का आग्रह किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को हरिद्वार स्थित जूना अखाड़ा मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

और पढ़े  बदरीनाथ: 15 साल बाद धाम पहुंची मां इंद्रामती की डोली, भक्तों ने किया स्वागत
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…