उत्तराखंड : नैनीताल घूमने आये दंपती की कार खाई में गिरने से दोनों की दर्दनाक मौत।

उत्तराखंड के नैनीताल में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र से नैनीताल घूमने आ रहे दंपती की टैक्सी बलिया खान के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में टैक्सी में सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे की है। नॉरीन खान (26) निवासी विसारत गंज व मो. इजहार खान (32) ग्राम ड्योढ़ी नानकमत्ता ऊधमसिंह नगर टैक्सी संख्या Uk 06 ba 4993 से नैनीताल की ओर आ रहे थे। तभी बलिया खान के समीप टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने के बाद तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस का कहना है कि जब तक टीम पहुंची तब तक दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शवों को खाई से निकालकर पंचनामा भरकर अस्पताल भेजा गया है। दोनों की पहचान उनके पास मिली आईडी के आधार पर की गई है।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में भूस्खलन से 78 सड़कें बंद, नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंचा
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…