रुद्रप्रयाग: जवाड़ी बाईपास पर हुआ भारी भूस्खलन, दोतरफा यातायात बंद, मलबा हटाने में लगेंगे कई दिन

Spread the love

 

षिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे को जोड़ने वाले रैंतोली-जवाड़ी बाईपास पर भारी भूस्खलन से टनों मलबा जमा हो गया है, जिस कारण दो तरफा यातायात को रोक दिया गया है। मलबे से सड़क को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है।

एनएच के अनुसार मलबा साफ करने में चार से पांच दिन लग सकते हैं। शनिवार को शाम करीब सात बजे रैंतोली-जवाड़ी बाईपास पर जगतोली से करीब एक किमी आगे पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया, जिससे टनों मलबा पेड़-पौधों सहित हाईवे पर आ गिरा।

मलबा इतना अधिक था कि पलभर में यहां सड़क से करीब 10 से 15 फीट से अधिक ऊंचा टीला बन गया। भारी मलबा देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि सड़क के 25 से 30 मीटर हिस्से को भी व्यापक क्षति पहुंची है।

बाईपास के अवरुद्ध होते ही दो तरफा यातायात रोक दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बाईपास अवरिद्ध होने पर जानमाल का नुकसान नहीं है। इतना सही रहा कि जो वाहन बाईपास पर दौड़ रहे थे, वह दोनों तरफ 40 से 50 मीटर पहले से रुक गये थे।

दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि बाईपास पर भारी भूस्खलन हुआ है। मलबा साफ करने में चार से पांच दिन लग सकते हैं। संभावना है कि मलबे से सड़क को भी काफी नुकसान हुआ है।

 


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- खुद को अफसर बताकर लोगों से ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love