अयोध्या: बाइक से निकले एसडीएम विकासधर दूबे , खाद की दुकानों पर मारा छापा

 

 

 रुदौली तहसील क्षेत्र के सरांयपीर गांव के सामने हाईवे पर स्थित खाद की दुकान पर अधिक दाम पर यूरिया बेचने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को एसडीएम विकासधर दूबे ने छापा मारा। वह सरकारी गाड़ी और सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर बाइक से ही छापा मारने पहुंच गए।

एसडीएम के सामने ही दुकानदार ने किसानों पर यूरिया के साथ जिंक लेने का दबाव बनाया तो वह भड़क गए। उन्होंने सही दर पर यूरिया बेचने की हिदायत दी। प्रधानमंत्री किसान सेवा केंद्र पर सुबह से लाइन में खड़ी बनगवां निवासी श्यामा देवी को दिए गए बिल में 267.50 रुपये की रकम दर्ज थी, लेकिन उनसे 398 रुपये वसूले गए थे। पूछताछ में दुकानदार ने कहा कि उन्हें 188 रुपये की जिंक भी दी गई है।

 

इसी तरह दफियापुर निवासी दिनेश चंद्र ने बताया कि उनसे भी 430 रुपये लिए गए हैं, लेकिन बिल में सिर्फ यूरिया की कीमत दर्शाई गई है। एसडीएम ने दुकानदार से स्टॉक का ब्योरा मांगा। दुकानदार ने 300 बोरी यूरिया स्टॉक में होने की जानकारी दी। एसडीएम ने जबरन जिंक देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद अपनी निगरानी में किसानों को लाइन में लगवाकर खाद का वितरण करवाया।

और पढ़े  UP: PM के आगमन पर किले में तब्दील हुआ लखनऊ, तीन अस्पतालों में बने सेफ हाउस, बंद रहेंगी ये सड़कें
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में 28 अपर पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस अधीक्षक के तबादले, लखनऊ समेत कई कमिश्नरेट में फेरबदल

    उत्तरप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 10 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची में लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर…

    दशाश्वमेध घाट: एक लाख लोगों पर चला मिलिट्री धुन का जादू, 4:21 मिनट तक शंखनाद, काशी में दिखा अद्भुत नजारा

    सुरसरि गंगा किनारे आध्यात्म के उजाले के बीच श्रद्धालु राष्ट्रभक्ति के भाव में नजर आए। दशाश्वमेध घाट पर करीब एक लाख लोग गंगा महाआरती, क्रैकर-ड्रोन शो तक घाट पर ही…