हल्द्वानी: बच्चे का सिर और हाथ न मिलने से हंगामा, आक्रोशित भीड़ ने सड़क को किया जाम पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

 

गौलापार के पश्चिमी खेड़ा गांव में 11 साल के बालक की गला काटकर हत्या कर दी। मंगलवार को घर के पास ही एक खेत के गड्ढे से बरामद हुआ। अभी तक बच्चे का सिर और एक हाथ नहीं मिले से गुस्साए लोगों ने काठगोदाम के मल्ली पुलिस चौकी में जमकर हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नारेबाजी की। साथ ही पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि पुलिस आरोपियों को चाय-नाश्ता करवा रही है।

 

क्या है पूरा मामला?
गौलापार के पश्चिमी खेड़ा गांव में 11 साल के बालक की गला काटकर हत्या कर दी। सोमवार से लापता बच्चे का शव मंगलवार को घर के पास ही एक खेत के गड्ढे से बरामद हुआ। उसका सिर और एक हाथ नहीं था। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।

 

बरेली (यूपी) के आमोर गांव निवासी खूबकरण मौर्य करीब 15 साल से गौलापार के पश्चिमी खेड़ा में बंटाईदार का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ यहीं झोपड़ी में रहते हैं। परिजनों के अनुसार उनका 11 साल का बेटा अमित मौर्य सोमवार दोपहर 12 बजे से लापता था। परिजनों ने काठगोदाम थाने में इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बच्चा गांव के ही संपन्न परिवार के घर की ओर जाता दिखाई दिया लेकिन वह वहां से लौटता हुआ नहीं नजर आया।

परिजन पड़ोसी के यहां पूछताछ करने गए तो उन्होंने बच्चे को नहीं जानने की बात कही। संदेह होने पर पुलिस ने पड़ोसी परिवार के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। काफी तलाश करने के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर देर रात सर्च अभियान रोका गया। मंगलवार सुबह फिर तलाश शुरू हुई तो 11 बजे घर से करीब 20 मीटर दूर खेत में गड्ढे से बच्चे का शव बरामद हुआ। हत्या करने के बाद शव को कट्टे में डालकर गड्ढे में दफनाया गया था। लोगों ने कट्टा खोला तो शव बगैर सिर और एक हाथ (दायां) का था।

और पढ़े  राकेश टिकैत पहुंचे हरिद्वार: वन गुर्जरों के हकों की महापंचायत में हुए शामिल, किसानों ने किया स्वागत

 


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love