उत्तरकाशी आपदा- बादल फटने से धराली में आई बाढ़, कई लोग लापता, हेल्पलाइन नंबर जारी

Spread the love

त्तरकाशी के धराली गांव मंगलवार दोपहर बादल फटने से खीरगंगा में बाढ़ आ गई। बाढ़ ने निचले इलाके में भारी तबाही मचाई। यहां कई होटल और घर मलबे में दब गए और कई लोग लापता हैं। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

 

यहां करें संपर्क

– 01374222126
– 222722
– 9456556431

 

 

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार में स्थापित हेल्पलाईन नम्बर

01374-222722, 7310913129, 7500737269 टॉल फ्री नं0-1077, ईआरएसएस टॉल फ्री नं0-112

राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून में स्थापित हेल्पलाईन नम्बर

0135-2710334, 2710335, 8218867005, 9058441404 टॉल फी नं0-1070, ईआरएसएस
टॉल फ्री नं0-112

चार की मौत की पुष्टि

डीएम प्रशांत आर्य ने बताया की धराली आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु सचिव शैलेश बगौली डीजीपी समेत और अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए हैं। वहीं, उत्तरकाशी में डीएम और अन्य अधिकारी आपदा केंद्र से पूरी घटना की निगरानी कर रहे हैं।

धराली बाजार पूरी तरह तबाह

धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। वहीं हर्षिल हैलिपैड के आसपास के क्षेत्र में भी भारी तबाही हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य तत्काल आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और आईआरएस सिस्टम को सक्रिय किया। सेना,एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, एम्बुलेंस 108, चिकित्सा दल एवं जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं

और पढ़े  अल्मोड़ा- UKD नगर अध्यक्ष की पत्नी ने किया आत्मदाह: पेट्रोल छिड़ककर लगा ली आग, आखिरी हुई लता साह की सालगिरह की सुबह

जिलाधिकारी ने राहत एवं बचाव कार्य को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश देते हुए राहत शिविर में भोजन आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही एम्बुलेंस, 108 व डॉक्टर की टीम यथा समय मौके पर तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही हर्षिल एवं झाला स्वास्थ्य केंद्र में बैड,ऑक्सीजन, दवाई आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही जिला अस्पताल में डॉक्टर को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    प्रवीण तोगड़िया-: अब हिंदुओं को दो नहीं, 3 बच्चों की आवश्यकता, घर में हनुमान चालीसा का करें पाठ

    Spread the love

    Spread the loveअंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया आज कार्यकर्ता सम्मेलन में देहरादून पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो हजार वर्ष पहले दुनिया में सिर्फ हिंदू था लेकिन आज हिंदू…


    Spread the love