भारी बारिश के बीच CM धामी ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, दिए सख्त निर्देश

 

राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी पूरी टीम के साथ मैदान में सक्रिय रहें और बारिश से जुड़ी समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों, पेयजल और बिजली की लाइनें बाधित होने पर उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्ग बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने फसलों को हुए नुकसान का भी शीघ्र आकलन करने और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखने को कहा। साथ ही फर्जी तरीके से बनाए गए राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में अस्पतालों की नियमित जांच, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर निगरानी, और सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने को भी कहा। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ावा देने के लिए सरकारी दफ्तरों में स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल पर जोर दिया।

और पढ़े  रुड़की छात्र संघ चुनाव: 6 में से चार पदों पर एनएसयूआई का कब्जा, दो पर एबीवीपी, समर्थकों ने जताई खुशी
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…