सुखी चहल: सामाजिक कार्यकर्ता सुखी चहल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दोस्त ने किया ये दावा

Spread the love

 

खालिस्तानियों के कट्टर विरोधी और सामाजिक कार्यकर्ता सुखी चहल की अमेरिका के कैलिफोर्निया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, अपने दोस्त के घर डिनर पर गए सुखी चहल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

 

करीबी दोस्त ने किया दावा
इस मामले में उनके करीबी दोस्त जसबीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुखी एक जान-पहचान वाले के घर डिनर पर गए थे, जहां खाना खाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जसबीर ने कहा कि सुखी बिल्कुल स्वस्थ थे, ऐसे में उनकी अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि उनकी मौत ऐसे समय पर हुई है जब वह 17 अगस्त को वॉशिंगटन डीसी में होने वाले ‘खालिस्तान जनमत संग्रह’ कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे। उनके निधन से प्रो-इंडिया (भारत समर्थक) समुदायों में शोक की लहर दौड़ गई है।

‘द खालसा टुडे’ के संस्थापक और सीईओ थे सुखी
सुखी चहल ‘द खालसा टुडे’ के संस्थापक और सीईओ थे। उनके एक अन्य परिचित बूटा सिंह कालर ने बताया कि उन्हें लंबे समय से खालिस्तान समर्थक तत्वों से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इसके बावजूद वे अपने विचारों पर अडिग रहे और खालिस्तानी गतिविधियों के खिलाफ निडरता से आवाज उठाते रहे। बूटा सिंह ने कहा कि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

अमेरिका को लेकर सुखी चहल ने किया था पोस्ट
कुछ दिन पहले सुखी चहल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था कि भारतीय प्रवासियों को अमेरिका के कानूनों का पालन करना चाहिए और किसी भी प्रकार के अपराध से बचना चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘अमेरिका एक कानून का देश है। अगर कोई विदेशी नागरिक यहां अपराध करता है तो उसका वीजा रद्द हो सकता है और उसे दोबारा अमेरिका आने की अनुमति नहीं मिल सकती।’

और पढ़े  तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस जारी,वीसीके ने टीवीके को फंसाया

Spread the love
  • Related Posts

    पीएम मोदी बोले- पेट्रोलियम उत्पादों का संयम से करें इस्तेमाल’, इससे विदेशी मुद्रा की होगी बचत

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बहुत बड़ी अपील की है। रविवार को तेलंगाना…


    Spread the love

    बांग्लादेश HC ने हिंदू साधु चिन्मय दास की जमानत याचिका खारिज की, हत्या मामले में जारी रहेगा ट्रायल

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में हिंदू संत ब्रह्मचारी चिन्मय कृष्ण दास को बड़ा झटका लगा है। देश के हाईकोर्ट ने रविवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा…


    Spread the love