BSNL का ‘फ्रीडम प्लान’ हुआ लॉन्च, 1 रुपये में 30 दिन तक फ्री 4G डेटा, कॉल और SMS की सुविधा

 

 

भारत संचार निगम लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार ऑफर पेश किया है। कंपनी ने केवल 1 रुपये में 30 दिन की 4G सेवा देने वाला ‘फ्रीडम प्लान’ लॉन्च किया है, जो कि सीमित अवधि के लिए उपलब्ध रहेगा। यह खास ऑफर देश की आजादी के 77वें जश्न के तहत पेश किया गया है।

 

BSNL ने हाल ही में देशभर में अपनी स्वदेशी 4G नेटवर्क की स्थापना पूरी की है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग, हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, 100 SMS/प्रतिदिन और एक फ्री BSNL सिम भी मिलेगा।

 

4G का तेजी से कर रहा विस्तार
BSNL देशभर में 1 लाख 4G साइट्स स्थापित कर रहा है। इस नेटवर्क का निर्माण मेक इन इंडिया टेक्नोलॉजी से किया गया है, जो डिजिटल इंडिया को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

वर्तमान में BSNL के प्रतिस्पर्धी जैसे Jio, Airtel और Vi इसी तरह के प्लान 349, 379 और 399 रुपये में दे रहे हैं। हालांकि, BSNL का प्लान सबसे सस्ता है और एक महीने के लिए मात्र 1 रुपये में यह सुविधा दी जा रही है।

नहीं मिलेगा OTT का फायदा
ध्यान देने वाली बात यह है कि जहां निजी टेलीकॉम कंपनियां 5G सेवाएं और OTT एप्स की सुविधा दे रही हैं, वहीं BSNL फिलहाल केवल 4G सेवा प्रदान कर रहा है।

यह कदम उस समय उठाया गया है जब हाल ही में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BSNL को अगले एक साल में 50% तक मोबाइल सेवा कारोबार बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। इसके साथ ही सभी यूनिट्स को 25-30% तक एंटरप्राइज बिजनेस और 15-20% तक फिक्स्ड लाइन बिजनेस बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू,मनु-पवन ने थामा तिरंगा, ओपनिंग सेरेमनी में शान से निकला भारतीय दल
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…