20वीं किस्त जारी: किसानों के लिए खुशखबरी! PM मोदी ने जारी की 20वीं किस्त, ऐसे करें चेक आपके खाते में आए पैसे या नहीं

Spread the love

गर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए आज का दिन बेहद खुशी भरा रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जो 20वीं किस्त जारी होनी थी उसे भारत सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वीं किस्त जारी की है।

उन्होंने डीबीटी के माध्यम से लगभग 9.70 करोड़ किसानों के बैंक खाते में योजना की 20वीं किस्त हस्तांतरित की। इसके लिए वाराणसी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां से ये किस्त जारी की गई है। ऐसे में अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आप अगर पात्र हैं तो आपके बैंक खाते में भी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आ गई होगी।

 

ऐसे कर सकते हैं चेक, आपके बैंक अकाउंट में आई है 20वीं किस्त या नहीं:-

नंबर 1

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपके खाते में 20वीं किस्त आ गई होगी या आने वाली होगी। ऐसे में आपको सरकार की तरफ से मैसेज भेजा जाता है कि आपके बैंक खाते में किस्त भेज दी गई है जिससे आप जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल गया है।

 

नंबर 2
  • आपको अगर किसी कारण सरकार की तरफ से 20वीं किस्त जारी होने का मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है, तो आपको चिंता नहीं करनी है। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक की तरफ से भी आपको किस्त जारी होने का मैसेज भेजा जाता है जिससे आप जान सकते हैं आपको किस्त का लाभ मिला है।
और पढ़े  कुत्ते ने 1 माह की बच्ची का सिर नोचा, मौत, कपड़े धोने के लिए गई थी मां

 

नंबर 3
  • किसी वजह से आपको मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है तो आप अपने नजदीकी एटीएम पर जा सकते हैं और यहां पर डेबिट कार्ड की मदद से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। आप मिनी स्टेटमेंट भी निकाल सकते हैं जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।
नंबर 4
  • आपके पास अगर डेबिट कार्ड नहीं है तो आप अपने बैंक जा सकते हैं। यहां पर आप अपनी पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं।

Spread the love
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love