मन की बात- छात्रों ने ओलंपियाड में बढ़ाया भारत का मान, विज्ञान में तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत: प्रधानमंत्री मोदी

Spread the love

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जुलाई अंक में भारत की वैज्ञानिक और अकादमिक उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने हाल ही में हुए इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड में भारतीय छात्रों की शानदार सफलता का जिक्र करते हुए देवेश पंकज, संदीप कुची, देबदत्त प्रियदर्शी और उज्ज्वल केसरी को बधाई दी, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।

 

पीएम मोदी ने बताया कि भारत गणित के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। इंटरनेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड में भारतीय छात्रों ने अब तक तीन गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए हैं, जो देश की अकादमिक प्रतिभा का प्रमाण है।

उन्होंने आगे बताया कि अगले महीने मुंबई में इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोफिजिक्स ओलंपियाड का आयोजन होने जा रहा है, जो अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। पीएम मोदी ने गर्व के साथ कहा, “भारत अब ओलंपिक ही नहीं, ओलंपियाड में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

 

गणित ओलंपियाड में भारत की शानदार सफलता

भारत ने न केवल विज्ञान बल्कि गणित की दुनिया में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित इंटरनेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड (IMO) में भारतीय छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।

 

बच्चों के नवाचार को मिल रहा नया मंच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में INSPIRE-MANAK अभियान का जिक्र करते हुए बताया कि यह पहल स्कूली बच्चों में नवाचार (Innovation) को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत हर स्कूल से पांच बच्चों का चयन किया जाता है, जो अपने नए और अनोखे आइडिया पेश करते हैं। अब तक लाखों बच्चे इस अभियान से जुड़ चुके हैं, और चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसमें भाग लेने वाले बच्चों की संख्या दोगुनी हो गई है।

और पढ़े  अमेरिका-ईरान वार्ता की तैयारी तेज: स्विट्जरलैंड में परमाणु समझौते पर हो सकती है बातचीत, स्टीव विटकॉफ रवाना

Spread the love
  • Related Posts

    ब्रिटिश PM स्टार्मर ने इस्तीफा दिया,पद छोड़ने के बाद कहा- देश हित में फैसला

    Spread the love

    Spread the loveब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि यह फैसला देश हित में लिया गया है। बीते 10…


    Spread the love

    बंगाल में BJP सरकार का पहला बजट: डीए 38% हुआ, 70 हजार पद भरे जाएंगे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। विधानसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री स्वपन…


    Spread the love