बच्चा रोता रहा ,तमाशबीन बने लोग,8 माह के बेटे को उल्टा लटकाकर गांव में घूमा पिता, बिना कसूर मिली सजा

Spread the love

 

यूपी के रामपुर स्थित अजीमनगर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में एक पिता ने अमानवीय हरकत करते हुए अपने आठ माह के मासूम बेटे को उल्टा लटकाकर गांव में घुमा दिया। पत्नी से विवाद के बाद वह बच्चे को हवा में लहराते हुए पूरे गांव में घूमता रहा। इस दिल दहलाने वाले दृश्य का एक वीडियो भी वायरल हो गया, जिसे देखकर लोग सन्न रह गए।

 

दहेज के लिए प्रताड़ित करता था पति
जानकारी के अनुसार, थाना अजीमनगर के गांव करनपुर निवासी संजू का अपनी पत्नी सुमन से विवाद चल रहा था। सुमन के भाई शिव चरन ने बताया कि लगभग दो साल पहले उसकी बहन सुमन का विवाह संजू से हुआ था। विवाह के बाद से ही वह दहेज के लिए सुमन को प्रताड़ित करता था। कुछ दिन पहले मारपीट कर ससुराल से निकाले जाने के बाद पंचायत के माध्यम से सुमन फिर से अपने ससुराल लौटी थी।

 

रोता रहा बच्चा, तमाशबीन बने रहे गांव वाले
शिव चरन के अनुसार, 19 जुलाई को संजू ने फिर से पत्नी को पीटा। जब सुमन ने अपने मायके वालों को फोन कर सूचना दी, तो संजू आगबबूला हो गया और सुमन को घर से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने अपने आठ माह के बेटे को उल्टा लटका कर हवा में लहराते हुए पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान बच्चा लगातार रोता रहा और ग्रामीण तमाशबीन बने रहे, किसी की भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं हुई।

 

किसी तरह छीना संजू से बच्चा 
करीब आधे घंटे तक यह अमानवीय नजारा गांव में चलता रहा। बाद में संजू के परिजनों ने किसी तरह बच्चे को उससे छीना। इसी दौरान महिला का भाई भी गांव पहुंचा और वह अपनी बहन व मासूम को लेकर मिलकखानम थाना क्षेत्र के गांव शादीनगर हजीरा चला गया।

और पढ़े  सड़क पर पहुंची 'चवन्नी से रुपया' की सियासत, बागपत में अखिलेश के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर

 

संजू ने ससुराल वालों पर लगाया पीटने का आरोप
सूचना पर आरोपी संजू भी वहां पहुंचा और हंगामा करने लगा। मिलकखानम थानाध्यक्ष निशा खटाना के अनुसार, संजू थाने पहुंचा और ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया, लेकिन जब जांच की गई तो पूरे मामले का सच सामने आ गया। पुलिस ने 22 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में एसडीएम कोर्ट भेजा, जहां से उसे जमानत दे दी गई।

 

पुलिस की कार्रवाई से गांव वाले नाखूश
ग्रामीणों का कहना है कि सवाल यह है कि ऐसे अमानवीय कृत्य करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में कार्रवाई क्यों नहीं की गई। ग्रामीणों और महिला पक्ष ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love