10 साल बाद गिरफ्तार हुआ “टमाटर”, ऋषिकेश में 2 लोगों की हत्या व डकैती का था आरोपी ।

Spread the love

ऋषिकेश में सोते हुए दो लोगों की हत्या कर डकैती करने का आरोपी दस साल बाद मुरादाबाद से एसटीएफ के हत्थे चढ़ा है। आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम है। उसके खिलाफ हरिद्वार और मुरादाबाद में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना 23 अक्तूबर 2011 को ऋषिकेश के गुमानीवाला में हुई थी। यहां एक सोते हुए परिवार पर बदमाशों ने हमला बोल दिया था। इमसें दो लोगों की मौत हो गई थी। जबिक, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बदमाशों ने यहां से लाखों रुपये का माल लूट लिया था। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि इसमें मूंगी उर्फ श्यामबाबू उर्फ आरिज उर्फ टमाटर निवासी घोषीपुरा, पथरी, हरिद्वार और उसके कुछ अन्य साथियों के नाम सामने आए।
इस प्रकरण में पुलिस ने नरेश उर्फ जोगी, नरेश उर्फ छोटा और अहसान को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मूंगी उर्फ टमाटर फरार था। इसके पीछे एसटीएफ की कई टीमों को लगाया गया। इस दौरान उसने कई और जगहों पर भी घटनाओं को अंजाम दिया। मूंगी पर आईजी कानून व्यवस्था ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। साथ ही हरिद्वार की एक घटना के संबंध में हरिद्वार पुलिस ने भी 10 हजार रुपये का इनाम इस पर घोषित कर दिया। इस पर अब एसटीएफ ने रतनपुरा, पाठवाड़ा, मुरादाबाद से मूंगी उर्फ टमाटर को गिरफ्तार किया है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून के कई थानों को बम से उड़ने की धमकी, इंस्टाग्राम ID से की पोस्ट वायरल, मसूरी तक अलर्ट
  • Related Posts

    देहरादून – कांग्रेस ने उत्तराखंड में शुरू किया छात्रों की गूंज अभियान, 40 दिन 28 प्रमुख शहरों में चलेगा

    Spread the love

    Spread the loveनीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रों की गूंज का उत्तराखंड में शुरू किया गया। यह अभियान 40 दिन तक देश के प्रमुख…


    Spread the love

    देहरादून- निहंगों की एंट्री से दून में तनाव, तनाव के बीच पुलिस सतर्क,सीमाओं पर निगहबानी के बीच शहर में घुसा जत्था

    Spread the love

    Spread the loveकर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग की घटनाओं के बाद निहंगों के उत्तराखंड कूच की सूचना पर देहरादून पुलिस ने हिमाचल सीमा से लगे कुल्हाल में कड़ी निगरानी और बैरिकेडिंग की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *