Ayodhya: दोस्तों के साथ आया युवक सरयू में स्नान करते समय डूबा..जलाभिषेक करने आया था

 

अयोध्या में रविवार रात सरयू स्नान के दौरान एक युवक डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई जा रही है। अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है। वह दोस्तों के साथ सोमवार को नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आया था। सूचना पर घरवाले मौके पर पहुंचे हैं।

डूबने वाला युवक खलीलाबाद के बाढ़ग्राम निवासी शिवम वर्मा (18) बताया जा रहा है। सुबह जलाभिषेक करने के लिए रात करीब 2.00 बजे सरयू नदी में नहाने और जल लेने गया था। नहाते समय वह गहराई में जाने से डूब गया।

और पढ़े  UP फतह के लिए भाजपा का गुजरात फॉर्मूला: नौ रिपीट रणनीति, 100 से अधिक विधायकों का पत्ता होगा साफ
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…