गंभीर आरोप: नवोदय विद्यालय के 160 छात्रों ने खुद को हॉस्टल में बंद कर लिया, आत्महत्या की दी धमकी, जानें मामला

 

खीमपुर खीरी के मितौली कस्बा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में करीब 160 छात्रों ने सोमवार सुबह विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद को हॉस्टल के कमरों में बंद कर लिया, जिससे जिला प्रशासन तक खलबली मच गई। सूचना मिलते ही तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छात्रों ने मांगें पूरी न होने पर खुदकुशी करने की धमकी दी। कमरों में बंद छात्रों ने वीडियो भेजे। अफसर दिनभर छात्रों को मनाने में जुटे रहे। 10 घंटे बाद हॉस्टल के दरवाजे की कुंडी काटकर छात्रों को बाहर निकालागया।

सोमवार की सुबह जवाहर नवोदय विद्यालय में सीनियर हॉस्टल के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों के प्रति गलत रवैया अपनाया जा रहा है। छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, जिससे हॉस्टल व परिसर में भय का माहौल है। छात्रों ने कई अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए अपने आप को कमरों में कैद कर लिया।

 

सोशल मीडिया पर एक छात्र ने चेहरे पर गमछा बांधकर वीडियो डाला। उसने कई आरोप लगाए। विद्यालय प्रबंधन व तहसील प्रशासन से कोई बात करने को नहीं तैयार हो रहे थे। वह विद्यालय समिति के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। सूचना मिलने के बाद सहायक आयुक्त सुमन कुमार मौके पर पहुंचे। 

प्रधानाचार्य पर लगाए ये आरोप 
सहायक आयुक्त ने बच्चों को समझाने का प्रयास किया। इस पर हॉस्टल में बंद बच्चों ने खिड़की से तीन पत्र बाहर फेंके। इन पत्रों पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों ने पत्रों के माध्यम से बताया कि प्रधानाचार्य ने उनको मारा-पीटा। एक शिक्षिका से दुर्व्यवहार किया है। इतना ही नहीं, प्रधानाचार्य ने पिछले साल अपनी शादी की सालगिरह पर छात्राओं से डांस करवाया था।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

छात्रों ने तमाम आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। वीडियो भेजकर कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो जान दे देंगे। इससे अफसरों के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब छात्र नहीं माने तो हॉस्टल की कुंडी काटकर उन्हें निकाला गया।

 

  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…