बदरीनाथ: लगातार बारिश से उफान पर अलकनंदा, जलमग्न हुए घाट, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

Spread the love

 

च्च हिमालय क्षेत्रों में रविवार देर रात से हो रही तेज बारिश से अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ब्रह्मकपाल के समीप गांधीघाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। अलकनंदा के उफान पर आने से बदरीनाथ पुलिस, एसडीआरएफ और फायर की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

बदरीनाथ धाम में सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे बारिश थमी। बारिश से अलकनंदा का जलस्तर बढ़ गया। बह्मकपाल, गांधी घाट और बामणी गांव के नीचे अलकनंदा उफान पर बह रही है।

 

बदरीनाथ के थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से अलकनंदा का जलस्तर बढ़ रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ और फायर की टीम को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। तीर्थयात्रियों को भी नदी किनारे न जाने की सलाह दी जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- सावधान: जनगणना करने वाला प्रगणक आपसे नहीं मांगेगा कोई दस्तावेज, मैसेज या एप पर न करें क्लिक
  • Related Posts

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां

    Spread the love

    Spread the love213 किमी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे तैयार हुआ है, इसमें सबसे अधिक चर्चा वन्यजीवों के दृष्टिगत बने अंडरपास को लेकर भी हुई। कैसे जैव विविधता का ख्याल रखते हुए…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love