उत्तराखंड में आज शाम 5 बजे थमेगा पहले चरण के प्रचार का शोर, आठ पोलिंग पार्टियां रवाना

Spread the love

 

त्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए मंगलवार की शाम से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। सोमवार को सबसे दूरस्थ क्षेत्र के लिए आठ पोलिंग पार्टियां भी रवाना कर दी गईं।

पंचायत चुनाव के पहले चरण का चुनाव 24 जुलाई को होगा। मतदान समापन के समय से 48 घंटे पूर्व यानी मंगलवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर प्रचार ही कर सकेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार पैदल दूरी के हिसाब से पोलिंग पार्टियों को तीन श्रेणी में बांटा है। पहली 10 किलोमीटर से अधिक की पैदल दूरी वाली आठ पोलिंग पार्टियां सोमवार को गंतव्य की ओर रवाना कर दी गईं।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि पिथौरागढ़ के मुनस्यारी विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्रों की तीन और चमोली के ज्योतिर्मठ की पांच पोलिंग पार्टियां सोमवार को रवाना की गईं। ये पार्टियां 23 जुलाई तक पहुंचेंगी। दूसरी 5-10 किमी पैदल दूरी श्रेणी की पोलिंग पार्टियां मंगलवार को और 0-5 किलोमीटर पैदल दूरी की पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना की जाएंगी। चुनाव प्रेक्षक भी दो दिन पहले अपने मतदान क्षेत्र में पहुंचेंगे।

मानसून, आपदा से बचाव के इंतजाम
मौसम की चुनौतियों को देखते हुए पोलिंग पार्टियों को मानसून, आपदा से बचाव के इंतजाम के साथ भेजा जा रहा है। आयोग के सचिव राहुल गोयल के मुताबिक, पोलिंग पार्टियों को छाता, बरसाती, जरूरी दवाएं, खाद्य पदार्थों, छड़ी, टॉर्च आदि के साथ रवाना किया जा रहा है। सभी के रास्तों के लिए आपदा प्रबंधन विभाग भी लगातार निगरानी कर रहा है।

और पढ़े  नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल ने कहा- सड़कों के गड्ढे देख पर्यटक सोचेंगे यह जिला दरिद्र और निर्धन है

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love